27 Nakshatra and Health Remedies | Vedic Astrology Health Guide – Jyotishaayan
⚠️ महत्वपूर्ण चिकित्सा एवं ज्योतिषीय अस्वीकरण
चिकित्सा अस्वीकरण: यह सामग्री केवल सूचनात्मक और सांस्कृतिक उद्देश्यों के लिए है। यह पेशेवर चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए हमेशा योग्य और लाइसेंस प्राप्त चिकित्सक से परामर्श लें।
ज्योतिषीय अस्वीकरण: यहां दिए गए ज्योतिषीय उपाय पारंपरिक विश्वासों और सांस्कृतिक प्रथाओं पर आधारित हैं। इन्हें वैज्ञानिक रूप से सिद्ध नहीं किया गया है और ये चिकित्सा उपचार का विकल्प नहीं हैं।
27 नक्षत्रों के अनुसार रोग और ज्योतिषीय उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 27 नक्षत्र हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं। प्रत्येक नक्षत्र शरीर के एक विशेष अंग से जुड़ा होता है, और उस नक्षत्र के पीड़ित होने पर संबंधित रोग हो सकते हैं। हर नक्षत्र शरीर के अलग-अलग अंगों और रोगों से जुड़ा होता है।
रोगों के निवारण के लिए नक्षत्र के अनुसार मंत्र जाप, दान (जैसे तिल, गुड़), वृक्ष की जड़ धारण (जैसे पीपल, कपास) और संबंधित देवी-देवताओं की पूजा करना शुभ माना जाता है।
🔮 विशेषज्ञ ज्योतिषी से परामर्श लें
अपने नक्षत्र के अनुसार व्यक्तिगत उपाय जानें
1अश्विनी नक्षत्र
🩺 संबंधित रोग:
जातक को वायुपीड़ा, ज्वर, मतिभ्रम आदि से कष्ट होता है।
✨ उपाय:
दान पुण्य करें, दीन दुखियों की सेवा करें। इससे लाभ होता है।
2भरणी नक्षत्र
🩺 संबंधित रोग:
जातक को शीत के कारण कम्पन, ज्वर, देह पीड़ा, देह में दुर्बलता, आलस्य व कार्य क्षमता का अभाव।
✨ उपाय:
गरीबों की सेवा करें, इससे लाभ होगा।
3कृत्तिका नक्षत्र
🩺 संबंधित अंग और रोग:
यह तीसरा नक्षत्र है और सूर्य इसके स्वामी हैं। इस नक्षत्र के अन्तर्गत सिर, आँखें, मस्तिष्क, चेहरा, गर्दन, कण्ठनली, टाँसिल व निचला जबड़ा आता है। इस नक्षत्र के पीड़ित होने पर आपको इससे संबंधित बीमारी होने की संभावना बनती है।
✨ उपाय:
नित्य सूर्योपासना करें। आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
4रोहिणी नक्षत्र
🩺 संबंधित रोग:
ज्वर, सिर या बगल में दर्द, चित्त में अधीरता।
✨ उपाय:
चिरचिटे (चिचिढ़ा) की जड़ भुजा में बांधने से मन को शांति मिलती है।
5मृगशिरा नक्षत्र
🩺 संबंधित रोग:
जातक को जुकाम, खांसी, नजला से कष्ट।
✨ उपाय:
पूर्णिमा का व्रत करें, इससे लाभ होगा।
6आर्द्रा नक्षत्र
🩺 संबंधित रोग:
जातक को अनिद्रा, सिर में चक्कर आना, आधासीरी का दर्द, पैर, पीठ में पीड़ा।
✨ उपाय:
भगवान शिव की आराधना करें, सोमवार का व्रत करें, पीपल की जड़ दाहिनी भुजा में बांधें।
7पुनर्वसु नक्षत्र
🩺 संबंधित रोग:
जातक को सिर या कमर में दर्द से कष्ट।
✨ उपाय:
रविवार को पुष्य नक्षत्र में आक के पौधे की जड़ अपनी भुजा में बांधने से लाभ होगा।
8पुष्य नक्षत्र
🩺 संबंधित रोग:
जातक निरोगी व स्वस्थ होता है। कभी तीव्र ज्वर से परेशानी होती है।
✨ उपाय:
कुशा की जड़ भुजा में बांधने से तथा पुष्य नक्षत्र में दान पुण्य करने से लाभ होता है।
9अश्लेषा नक्षत्र
🩺 संबंधित रोग:
जातक का दुर्बल देह प्राय: रोग ग्रस्त बना रहता है। देह में सभी अंगों में पीड़ा, विष प्रभाव या प्रदूषण के कारण कष्ट।
✨ उपाय:
नागपंचमी का पूजन करें, पटोल की जड़ बांधने से लाभ होता है।
10मघा नक्षत्र
🩺 संबंधित रोग:
जातक को अर्धसीरी या अर्धांग पीड़ा, भूत पिशाच से बाधा।
✨ उपाय:
कुष्ठ रोगी की सेवा करें। गरीबों को मिष्ठान्न खिलाएं।
11पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र
🩺 संबंधित रोग:
जातक को बुखार, खांसी, नजला, जुकाम, पसली चलना, वायु विकार से कष्ट।
✨ उपाय:
पटोल या आक की जड़ बाजू में बांधें। नवरात्रों में देवी माँ की उपासना करें।
12उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र
🩺 संबंधित रोग:
जातक को ज्वर ताप, सिर व बगल में दर्द, कभी बदन में पीड़ा या जकड़न।
✨ उपाय:
पटोल या आक की जड़ बाजू में बांधें। ब्राह्मण को भोजन कराएं।
13हस्त नक्षत्र
🩺 संबंधित रोग:
जातक को पेट दर्द, पेट में अफारा, पसीने से दुर्गन्ध, बदन में वात पीड़ा।
✨ उपाय:
आक या जावित्री की जड़ भुजा में बांधने से लाभ होगा।
14चित्रा नक्षत्र
🩺 संबंधित रोग:
जातक जटिल या विषम रोगों से कष्ट पाता है। रोग का कारण बहुधा समझ पाना कठिन होता है। फोड़े फुंसी सूजन या चोट से कष्ट।
✨ उपाय:
असंगध की जड़ भुजा में बांधने से लाभ होता है। तिल चावल जौ से हवन करें।
15स्वाती नक्षत्र
🩺 संबंधित रोग:
वात पीड़ा से कष्ट, पेट में गैस, गठिया, जकड़न से कष्ट।
✨ उपाय:
गौ तथा ब्राह्मणों की सेवा करें, जावित्री की जड़ भुजा में बांधें।
16विशाखा नक्षत्र
🩺 संबंधित रोग:
जातक को सर्वांग पीड़ा से दुःख। कभी फोड़े होने से पीड़ा।
✨ उपाय:
गूंजा की जड़ भुजा पर बांधना, सुगन्धित वस्तु से हवन करना लाभदायक होता है।
17अनुराधा नक्षत्र
🩺 संबंधित रोग:
जातक को ज्वर ताप, सिर दर्द, बदन दर्द, जलन, रोगों से कष्ट।
✨ उपाय:
चमेली, मोतिया, गुलाब की जड़ भुजा में बांधने से लाभ होता है।
18ज्येष्ठा नक्षत्र
🩺 संबंधित रोग:
जातक को पित्त बढ़ने से कष्ट। देह में कम्पन, चित्त में व्याकुलता, एकाग्रता में कमी, काम में मन नहीं लगना।
✨ उपाय:
चिरचिटे (चिचिढ़ा) की जड़ भुजा में बांधने से लाभ। ब्राह्मण को दूध से बने मिष्ठान्न खिलाएं।
19मूल नक्षत्र
🩺 संबंधित रोग:
जातक को सन्निपात ज्वर, हाथ पैरों का ठंडा पड़ना, मन्द रक्तचाप, पेट, गले में दर्द, अक्सर रोगग्रस्त रहना।
✨ उपाय:
32 कुओं (नलों) के पानी से स्नान तथा दान पुण्य से लाभ होगा।
20पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र
🩺 संबंधित रोग:
जातक को देह में कम्पन, सिर दर्द तथा सर्वांग में पीड़ा।
✨ उपाय:
सफेद चन्दन का लेप, आवास कक्ष को सुगन्धित पुष्प से सजाएं। कपास की जड़ भुजा में बांधने से लाभ।
21उत्तराषाढ़ा नक्षत्र
🩺 संबंधित रोग:
जातक को संधिवात, गठिया, वात शूल या कटि पीड़ा से कष्ट, कभी असहनीय वेदना।
✨ उपाय:
कपास की जड़ भुजा में बांधें, ब्राह्मणों को भोजन कराएं।
22श्रवण नक्षत्र
🩺 संबंधित रोग:
जातक को अतिसार, दस्त, देह पीड़ा, ज्वर, दाद-खाज-खुजली जैसे चर्म रोग, कुष्ठरोग, पित्त, मवाद बनना, संधि वात, क्षय रोग से पीड़ा।
✨ उपाय:
अपामार्ग की जड़ भुजा में बांधने से रोग का शमन होता है।
23धनिष्ठा नक्षत्र
🩺 संबंधित रोग:
जातक को मूत्र रोग, खूनी दस्त, पैर में चोट, सूखी खांसी, बलगम, अंग भंग, सूजन, फोड़े या लंगड़ेपन से कष्ट।
✨ उपाय:
भगवान मारुति (हनुमानजी) की आराधना करें। गुड़ चने का दान करें।
24शतभिषा नक्षत्र
🩺 संबंधित अंग और रोग:
यह चौबीसवाँ नक्षत्र है और इसका स्वामी राहु है। घुटनों व टखनों के बीच का भाग, पैर की नलियों की मांसपेशियाँ इस नक्षत्र के अन्तर्गत आती हैं। जब यह नक्षत्र पीड़ित होता है तब इन अंगों से संबंधित रोग होने की संभावना बनती है।
✨ उपाय:
माँ दुर्गा की उपासना करें। कवच-कीलक-अर्गला का पाठ करें।
25पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र
🩺 संबंधित रोग:
जातक को उल्टी या वमन, देह पीड़ा, बैचेनी, हृदय रोग, टखने की सूजन, आंतों के रोग से कष्ट होता है।
✨ उपाय:
भृंगराज की जड़ भुजा पर बांधें, तिल का दान करने से लाभ होता है।
26उत्तराभाद्रपद नक्षत्र
🩺 संबंधित रोग:
जातक को अतिसार, वातपीड़ा, पीलिया, गठिया, संधिवात, उदरवायु, पाँव सुन्न पड़ना आदि से कष्ट हो सकता है।
✨ उपाय:
पीपल की जड़ भुजा पर बांधने से तथा ब्राह्मणों को मिष्ठान्न खिलाने से लाभ होगा।
27रेवती नक्षत्र
🩺 संबंधित रोग:
जातक को ज्वर, वात पीड़ा, मतिभ्रम, उदर विकार, मादक द्रव्य सेवन से उत्पन्न रोग, किडनी के रोग, बहरापन या कान का रोग, पाँव की अस्थि, मांसपेशियों में खिंचाव से कष्ट।
✨ उपाय:
पीपल की जड़ भुजा में बांधें, इससे लाभ होगा।
📚 विस्तृत जानकारी के लिए व्यक्तिगत नक्षत्र पृष्ठ देखें:
🌟 अपने नक्षत्र की पूर्ण कुंडली विश्लेषण के लिए
विशेषज्ञ ज्योतिषी से व्यक्तिगत परामर्श प्राप्त करें
अंतिम नोट: यह जानकारी पारंपरिक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है। किसी भी गंभीर स्वास्थ्य समस्या के लिए कृपया योग्य चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें। ज्योतिषीय उपाय को पूरक माना जाना चाहिए, मुख्य उपचार नहीं।
